खुर्जा। ।भारत पुष्प। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पावन निर्जला एकादशी के अवसर पर श्री लाड़ली दास मंदिर, में भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया। श्याम परिवार खुर्जा के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में भजन गायकों ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। संपूर्ण मंदिर परिसर खाटू श्याम प्रभु के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर डीसी गुप्ता  ने बताया कि श्री लाड़ली दास मंदिर में प्रत्येक एकादशी को नियमित रूप से संकीर्तन का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। वहीं, यूथ ऑनेस्ट क्लब खुर्जा द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए शीतल शरबत वितरण सेवा का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच शीतल शरबत प्राप्त कर लोगों ने राहत महसूस की। इस सेवा कार्य में अध्यक्ष यश गुप्ता, सचिव विशाल पोद्दार, कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक पुनीत गुप्ता एवं विकास वर्मा एवं अजमेर सिंह वालिया, राजीव वार्ष्णेय, गौरव बिंदल,सजल वर्मा, आकाश अग्रवाल,  ओम प्रकाश शर्मा, देवेश शर्मा, निरंजन अग्रवाल, शेखर वर्मा,अतिन गर्ग, प्रशांत अग्रवाल, हिमांशु गुप्ता, आशीष गुप्ता, योगेंद्र गुप्ता, चिराग बंसल, पुलकित अग्रवाल, संदीप सिंघल, पंकज गुप्ता, रोहतास दीक्षित, विकास सोनी,  के.सी. गोड़, मनी सलूजा, प्रमोद भारद्वाज,  जितेंद्र पाल सिंह, राहुल सिंह, अतुल गोविल, राजेश अग्रवाल, दिनेश वर्मा, के.के. मित्तल , ईश्वर चंद शर्मा, नितिन सिंघल, भुवनेश उपाध्याय, विनीत गुप्ता, दिव्या मोहन अग्रवाल सहित यूथ ऑनस्ट क्लब के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *