सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प। एबीवीपी के स्थापना दिवस के अवसर पर जैन इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् सिकंद्राबाद ईकाई ने रक्तदान शिविर और विशाल विचार गोष्ठी का आयोजन किया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज व योगेन्द्र शर्मा ने मां सरस्वती व विवेकानन्द की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके पुष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर लक्ष्मीराज सिंह ने कहा की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मेरठ प्रांत के बुलंदशहर महानगर के अंतर्गत सिकंदराबाद नगर इकाई द्वारा 9 जुलाई 26 को (एबीवीपी स्थापना दिवस) के उपलक्ष्य में चल रहे ‘युवा पखवाड़े’ के अंतर्गत जैन इंटर कॉलेज में एक विशाल रक्तदान शिविर एवं विचार गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया है। संगठन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद् केवल एक छात्र संगठन ही नहीं बल्कि चरित्र निर्माण की पाठशाला है और इसके अलावा विभाग संगठन मंत्री कमल कुमार ने युवाओं को स्थापना दिवस के महत्व व संगठन की गौरवशाली यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार ने तथा मंच संचालन जैन इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुधीर सोलंकी ने किया। इस कार्यक्रम में 2000 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। रक्तदान शिविर में 14 देशभक्त युवाओं और कार्यकर्ताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
![]()
