गुलावठी। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती पूरे देश में मनाकर उनको याद किया गया। थाना गुलावठी ग्रामीण मंडल क्षेत्र के गांव गेसूपुर में शक्ति केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा के सम्मुख श्रद्धासुमन अर्पित कर उनको याद कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन गुलावठी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरिओम डागर के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में डागर ने कहा कि “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र के प्रति समर्पण, त्याग और संगठन निर्माण में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा और मंडल महामंत्री गजेंद्र तोमर ने कहा हमें उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा राष्ट्र सेवा के मार्ग पर निरंतर कार्य करना चाहिए। इस कार्यक्रम से पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिओम डागर व मंडल महामंत्री गजेंद्र तोमर के साथ पदाधिकारीओ ने शक्ति केंद्र गेसूपुर वृक्षारोपणभी किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरिओम डागर, मंडल महामत्री गजेंद्र तोमर, सतीश फौजी, मंडल उपाध्यक्ष सुधीर तोमर, मंडल उपाध्यक्ष हिमांशु तोमर, मंडल उपाध्यक्ष सचिन राघव जी, मंडल मीडिया प्रभारी आचार्य पंडित आशीष उपाध्याय, शक्ति केंद्र संयोजक गेसूपुर कुंवरपाल चौधरी, संजय प्रजापति (बूथ अध्यक्ष), कुस चौधरी, शुभम चौधरी, प्रेमपाल, जगपाल, शिवम सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलकर राष्ट्रहित एवं संगठन सशक्तिकरण का संकल्प लेने के साथ हुआ।
![]()
