सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर विद्या में मेधावी छात्र अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग कोषाध्यक्ष, ईश्वर चंद्र गोला व प्रधानाचार्य रामकरन दक्ष द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन करके हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग ने कहा कि छात्र को सफलता प्राप्त करने के लिए धैर्य ,निरंतरता  कठिन परिश्रम की आवश्यकता होती है और कार्यक्रम के संयोजक संजीव कुमार शर्मा ने कहा की सफलता प्राप्त करने का कोई आसान रास्ता नहीं है। हाई स्कूल परीक्षा 2026 में नगर एवं विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले श्रेयांश सिंह व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सक्षम शुक्ला( इन दोनों के गणित में 100% अंक प्राप्त कर विशेष योग्यता हासिल की) एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रीत यादव को विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग व कोषाध्यक्ष ईश्वर चंद्र गोला, प्रधानाचार्य रामकरन सिंह दक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक संजीव कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया साथ ही विद्यालय के प्रत्येक कक्षा के वर्ग से आदर्श छात्र को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन  प्रीति त्यागी ने किया। इस अवसर पर दौजपाल सिंह, राकेश शर्मा, जुगेंद्र ,प्रेमपाल , धर्मेंद्र , विक्रम, शशि बालाजी, स्नेहिल गौड़, प्रियंका शर्मा ,पंकज जोशी, नीलम गुप्ता मौजूद रहें।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *