बदायूं। ।भारत पुष्प। जनपद के गाँव खिरिया बागरपुर मे भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की पंचायत हुई, जिसका संचालन प्रदेश महासचिव मिथिलेश शास्त्री ने किया कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव व फिरासत अली ने किया संगठन में आवारा गोवंशो के द्वारा रोड पर घूमने से आए दिन बड़े बड़े हादसे हो रहे हैं साथ में किसानों की फसलो को बर्बाद करने हैं बिजली विभाग की मनमानी व बिजली कटौती के कारण क्षेत्र में रोष है यूरिया डीएपी की कमी से जनपद के किसान सोसायटियों के चक्कर काटते काटते, परेशान हो गए लेकिन विभाग कानों में रूई लगाई बैठा है जिसको लेकर मंडल अध्यक्ष इंतजार अली के नेतृत्व में जल्द बड़ी महापंचायत एआर कॉमेटिव के यहां की जाएगी राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में संगठन का विस्तार करते हुए देवेंद्र यादव युवा जिलाध्यक्ष, सौरभ महेश्वरी जिला उपाध्यक्ष, विष्णु गोपाल प्रदेश सचिव , सहित करीब चार दर्जन किसानों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की, क्योंकि आने वाले समय में किसान एकजुट होकर अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे कार्यक्रम में बंटी सिंह लोधी, जबर सिंह, धर्मबीर सिंह, रामधारी सिंह, वीरेंद्र कुमार, अमित शर्मा, लेखराज यादव, पप्पू शर्मा, अंकित महेश्वरी आदि सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
![]()
