खुर्जा। ।भारत पुष्प। शनिवार को राष्ट्रवादी प्रताप सेना के कार्यालय पर 15 अगस्त के उपलक्ष में झंडा फहराया गया। साथ ही फूल मालाओं की बरसात करते हुए मिष्ठान वितरण किया गया एवं बच्चों को कॉपी पेन वितरित किए गए। राष्ट्रवादी प्रताप सेना के जिला अध्यक्ष गौरव तोमर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें हमेशा देश के वीरों द्वारा दिखाये गये रास्तों पर ही चलना चाहिए। इस दौरान जिला अध्यक्ष गौरव तोमर प्रदेश सचिव योगेश चौहान विवेक राघव देवेंद्र प्रधान नरेश शर्मा दिनेश ठाकुर सुमन राघव शिवराम राघव सुरेश सिंह शोभित सोलंकी दिनेश जादौन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![]()
