खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर की चतुर श्रेणी वैश्य महिला समिति द्वारा प्रथम बार नगर में मेंहदी मेला आयोजित किया गया। समिति की अध्यक्षा ज्योति गुप्ता के अनुसार शनिवार को हरियाली तीज है जिसको महिलाएं पूरे जोश के साथ मनाती हैं। इस दौरान महिलाओं द्वारा 16 श्रंगार किए जाते हैं। श्रंगार में मेंहदी का अपना विशेष स्थान होता है। इसी को ध्यान में रखकर प्रथम बार मेंहदी मेला आयोजित किया गया है। जिसमें महिलाओं ने बढ चढकर भाग लिया है तथा मेंहदी लगवायी है। साथ ही उन्होनें कहा कि मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य यह भी है कि जिन बच्चियों में मेंहदी लगाने की कला है उसको सामने लाना है ताकि वह मेंहदी लगाकर आत्मनिर्भर बन सकें। इस दौरान राष्टीय अध्यक्षा सविता गुप्ता संरक्षिका नीतू गुप्ता अध्यक्षा ज्योति गुप्ता सचिव मीनू गुप्ता कोषाध्यक्ष प्रमिला गुप्ता के अलावा प्रिया गुप्ता व पूनम गुप्ता आदि मौजूद रहीं।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *