खुर्जा। ।भारत पुष्प। शुक्रवार को एकेपी डिग्री कॉलेज के रोवर एंड रेंजर्स कल्पना चावला एवं अपराजिता इकाई के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एक भव्य और देशभक्ति से ओत-प्रोत रैली का कुशल नेतृत्व डॉ एकता चौहान एवं डॉ अनामिका द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया। रैली की शुरुआत रोवर रेंजर्स की प्रभारियों एवं महाविद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका नीलू सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज दिखाकर की गई। रैली में रोवर एंड रेंजर्स की स्वयं सेविकाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा के गगन भेदी नारों के साथ क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका नीलू सिंह ने कहा कि यह हर घर तिरंगा रैली केवल एक जुलूस नहीं बल्कि भारत माता के प्रति हमारी अटूट निष्ठा और समर्पण का जन आंदोलन है। जब हर छत पर हमारा राष्ट्रीय ध्वज लहराता है तो वह यह संदेश देता है की अनेकता में बंधा यह देश एकजुट होकर एक ही  धुन में धड़कता है। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर जेवर अड्डा से सरदार भगत सिंह चौक से डोरी मौहल्ला होते हुए महाविद्यालय पहुंची। गुजरते समय स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। कल्पना चावला दल प्रभारी डॉ अनामिका द्विवेदी ने छात्राओं को अपने-अपने घरों पर सम्मान पूर्वक राष्ट्रध्वज फहराने और ध्वज संहिता का पालन करने का संकल्प दिलवाया। अपराजिता दल प्रभारी श्रीमती एकता चौहान ने बताया कि 14 अगस्त विभाजन बिभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज की युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार का अभूतपूर्व सहयोग देखने को मिला रैली में महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाएं व शिक्षणेत्तर कर्मचारी पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ उपस्थित रहे । कार्यक्रम के समापन पर देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प दिलाया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *