सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। भारत देश में सनातन धर्म के अनुसार श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को महिलाओं का प्रिय व मनभावन त्योहार हरियाली तीज मनाई जाती है। इस तीज महोत्सव के अवसर पर महिलाएं मेंहदी लगाकर झूला-झूलकर व सावन की मल्हार व गीत गाकर खुशी मनाती हैं। इस बार 15 अगस्त 26 को हरियाली तीज मनाई जायेगी। उसी क्रम में रेलवे रोड पर संचालित अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं की एक मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता मे 85 छात्राओं ने भाग लिया। इस मेंहदी प्रतियोगिता की दौड़ में सीनियर वर्ग में प्रथम इकरा, आकांक्षा  दूसरे स्थान पर तथा ज़ैनब ने तीसरे स्थान पर बाजी मारी तथा जूनियर वर्ग में प्रथम दीपांशी, दूसरे स्थान पर तृषा व तीसरे स्थान पर मानवी  ने बाजी मारी। इन सभी विजेता छात्राओं को स्कूल के मुख्य अतिथि शंकुन बंसल, कविता, मीना तथा प्रधानाचार्या सरिता शर्मा ने पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *