–उपस्थितजनों को दी 15 अगस्त की शुभकामनाएं

खुर्जा। ।भारत पुष्प। शनिवार को 15 अगस्त के पावन अवसर पर नगर स्थित सब रजिस्टी कार्यालय पर उपनिबंधक हिमांशु चंद्रा ने तिरंगा फहराकर सभी उपस्थितजनों को शुभकामनाएं दी। प्रातः काल में रजिस्टी कार्यालय पर हिमांशु चंद्रा के द्वारा तिरंगा फहराया गया। तत्पश्चात राष्ट गान के बाद राष्टीय गीत गाया गया तथा भारत माता के जयकार सुनील शर्मा द्वारा लगवाये गए। जिससे पूरा कार्यालय राष्ट भक्ति से ओत प्रोत हो गया। कार्यालय को विशेष रूप से कार्यक्रम के लिए सजाया गया। इस दौरान हिमांशु चंद्रा द्वारा सभी को 15 अगस्त के संबंध में सभी को जानकारी दी गई। अंत में सभी लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान लिपिक शिवम कुमार के अलावा कार्यालय कर्मचारी दस्तावेज लेखक अधिवक्ता स्टांप विक्रेताओं के अलावा अन्य काफी लोग मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *