सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। सोमवार को सिकंद्राबाद के गुलावठी रोड़ पर मुर्गी फार्म के पास घर के बाहर सो रहे अधेड़ लियाकत की आज्ञा हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया जिसमें लियाकत की मौत हो गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस व एसपी सिटी घटना स्थल पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने मृतक लियाकत के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई।

एसपी सिटी ने बताया की आज सुबह थाना सिकंद्राबाद पर सूचना मिली थी की गुलावठी रोड़ पर एक अधेड़ की कुछ बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया जिसमें मृतक लियाकत की मौत हो गई है इस सूचना पर स्थानीय पुलिस व हम लोग भी मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम की मदद से लियाकत के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पीड़ीत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराकर जांच पड़ताल करायी जायेगी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *