सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। थाना पुलिस ने एक बालअपचारी सहित 5 बाईक चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा कर सफ़लता हासिल की। सीओ दीपक कुमार तिवारी ने प्रैस वार्ता कर बताया की थाना सिकंद्राबाद पुलिस जब बिलसूरी ओवर ब्रिज के पास चेकिंग अभियान चला रही थी तभी 2 मोटरसाइकिल पर बाल अपचारी सहित 5 बाईक चोरों को आते देखा तो उनको रोककर उनकी चेकिंग कर पूछताछ की तो उनकी निशानदेही से 3 मोटरसाइकिल बरामद कर ली और 2 मोटरसाइकिल जिन पर वो पांचों सवार थे सहित 5 मोटरसाइकिल बरामद कर ली गयी ये बदमाश शातिर किस्म के गेंग के सदस्य हैं ये लोग बदायूं जिले में ग्राहकों की मांग पर जिला बुलंदशहर में से मोटरसाइकिल चोरी कर बदायूं में ले जाकर बेच देते हैं और कहते थे की मोटरसाइकिल के कागजात जल्दी तैयार कराकर दे देंगे। इस गेंग में एक मोटरसाइकिल का मिस्त्री भी शामिल हैं।
इस चोरो की पहचान देशराज पुत्र हीरालाल बदायूं हाल पता गाजियाबाद, टीटू उर्फ राजू पुत्र हीरालाल पता उपरोक्त, बालअपचारी गाजियाबाद, दीपक पुत्र सूरज गाजियाबाद, अवधेश पुत्र सूरजपाल बदायूं हाल पता गाजियाबाद। इस सभी बदमाशों पर टीटू उर्फ राजू पर लगभग आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और देशराज पर 3 मामले दर्ज हैं और दीपक पर 4 मामले दर्ज हैं बाल अपचारी पर 3 मामले दर्ज हैं और अवधेश पर भी 3 मामले दर्ज हैं।
![]()
