खुर्जा। ।भारत पुष्प। रोटरी क्लब खुर्जा सिटी द्वारा रविवार को हरियाली तीज महोत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। सावन की हरियाली, तीज के उल्लास और प्रेम की फुहारों से सजी इस खुशनुमा शाम में क्लब की महिला सदस्यों, रोटेरियंस, कपल्स एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की रंजना सिंह की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की संयोजिका एने तनुजा चौधरी एवं एने प्रिया गर्ग, संयोजक रोटेरियन भूपेंद्र चौधरी एवं रोटेरियन राजा गर्ग, तथा सह-संयोजिकाएँ एने गरिमा आहूजा एवं एने वर्षा अग्रवाल ने शानदार व्यवस्थाओं एवं प्रभावशाली एंकरिंग के माध्यम से पूरे आयोजन को जीवंत और आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक फनी गेम्स,  सरप्राइज एक्टिविटीज, गीत-संगीत एवं तीज से जुड़ी रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में एने रेनू बाठला को “तीज क्वीन” चुना गया।

कार्यक्रम के दौरान क्लब परिवार में शामिल हुए चार नए सदस्यों—रो. रोहित बंसल, रो. नवीन मित्तल, रो. आशीष अग्रवाल एवं रो. विशाल वाधवा का परिचय कराया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रंजना सिंह, डॉ उषा शर्मा, राजीव बंसल, सपना बंसल,हिमांशु अग्रवाल, रोहित सिंघल, पूनम सिंघल, अमित महेश्वरी,प्रवीण कुमार शर्मा, अनिल बाठला, प्रेम प्रकाश अरोरा द्वारा नए सदस्यों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजीव बंसल विजय गर्ग राजा गर्ग भूपेंद्र चौधरी कपिल अग्रवाल आदि ने मधुर गीतों से सबको भाव विभोर कर दिया l

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *