खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर में भगवान श्री नवदुर्गेश्वर महादेव का जलहरी विसर्जन विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन एवं अभिषेक कर धर्मलाभ प्राप्त किया। अनुष्ठान के उपरांत श्रद्धालुओं को भंडारा प्रसादी का वितरण भी किया गया। मंदिर के मार्गदर्शक एवं परामर्शदाता डीसी गुप्ता ने बताया कि सावन मास में भगवान शिव की विशेष आराधना एवं अभिषेक के उपरांत जलहरी उतारकर उसका विधिवत विसर्जन करना अत्यंत पवित्र एवं प्राचीन धार्मिक परंपरा है।

यह अनुष्ठान श्रद्धा, आस्था एवं सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है। धार्मिक अनुष्ठान मंदिर के मुख्य पुजारी नंदकिशोर ने वैदिक रीति-रिवाजों एवं मंत्रोच्चार के साथ विधिवत संपन्न कराया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *