खुर्जा : ।भारत पुष्प। बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक अगम कुमार निगम के जनपद आगमन पर जगह-जगह भव्य अभिनंदन किया गया। उनके दौरे की शुरुआत बुलंदशहर स्थित आजाद पब्लिक स्कूल से हुई, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके पश्चात अगम कुमार निगम खुर्जा पहुंचे, जहां मुकेश कुमार मासूम के कार्यालय पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अगम कुमार निगम ने अपनी मधुर आवाज में कई लोकप्रिय गीत गुनगुनाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके गीतों से कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह संगीतमय और आनंदमय हो उठा। अगम कुमार निगम ने अपने जीवन के संघर्षपूर्ण दौर की स्मृतियां भी साझा कीं तथा अपने सुपुत्र एवं बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक सोनू निगम के संगीतमय सफर और उनकी उपलब्धियों पर भी चर्चा की। इस अवसर पर फहीमुद्दीन फम्मन, कैलाश भागमल प्रधान, डीसी गुप्ता ‘कांटे वाले, सरदार मनीष सलूजा, हरेंद्र सिंह ठाकुर, योगेश गौतम, कमरुद्दीन सहित क्षेत्र के अनेक व्यक्ति, समाजसेवी एवं संगीतप्रेमी उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *