सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर के बाजार माधोदास में संचालित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेंटर द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत गुलावठी रोड़ पर संचालित दयावती दीवान सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एक विशेष जागरूकता एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुभारंभ प्रार्थना एवं सकारात्मक विचारों के साथ किया गया इसके पश्चात सेंटर की संचालिका शिल्पा बहन ने छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

आत्मा और परमात्मा का परिचय देते हुए बताया कि हम सभी अपने वास्तविक स्वरूप में शांत, पवित्र एवं शक्तिशाली आत्माएं हैं इसलिए आत्मा जब अपने वास्तविक स्वरूप को पहचानती है और परमात्मा से अपना संबंध जोड़ती है तो जीवन में शांति, शक्ति, सकारात्मकता एवं आत्मविश्वास का अनुभव होता है और बताया की राजयोग मेडिटेशन के अभ्यास से मन को सकारात्मक दिशा दी जा सकती है इसलिए जब मन मजबूत और विचार श्रेष्ठ होते हैं तो व्यक्ति नशे जैसी बुरी आदतों से स्वयं को दूर रखने में सक्षम बनता है इसलिए विद्यार्थियों को अपने जीवन में अच्छे संस्कार, अनुशासन, सकारात्मक सोच और आत्मिक शक्ति को अपनाने के लिए प्रेरित होना चाहिए। इस कार्यक्रम में सेंटर से सुधा बहन,देव भाई कुमार,अजय भाई मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *