सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। भटपुरा रोड़ पर रघुनाथ गौशाला काफी वर्षों से गौवंशों की सेवा करती चली आ रही है इस गौशाला में लगभग 150 से 250 तक गोवंश है। इसी रघुनाथ गौशाला ने नंदी यानी बछड़ों जो बड़े होकर सांड यानी सनातन धर्म में नंदी कहलाते हैं उनको आश्रम देने के लिए अलग से एक विश्रामालय बनाया गया है। उसी क्रम में रविवार को इसी रघुनाथ गौशाला परिसर में नवनिर्मित नंदीशाला का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष डाक्टर प्रदीप दीक्षित ने नारियल फोड़कर किया और इस मौके पर डाक्टर प्रदीप दीक्षित व गौशाला सेवा समिति के पदाधिकारियों ने नंदी महाराज को गुड़ व हरा चारा खिलाकर धर्म लाभ उठाया। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष डाक्टर प्रदीप दीक्षित ने कहा की नंदी महाराज हमारे सनातन धर्म में पूजनीय है यह भगवान भोलेनाथ के सम्मुख बैठकर उपासना करते हैं। नंदी महाराज भगवान भोलेनाथ के गण कहलाते हैं इनकी बगैर मर्जी के भगवान भोलेनाथ से मुलाकात नहीं हो सकती इसलिए भगवान भोलेनाथ के दरबार में जाने से पूर्व नंदी महाराज से आज्ञा लेनी होती है और जो हमको कहना होता है वो बात इन्हीं नंदी महाराज को बतानी पड़ती है इसलिए नंदी महाराज के कान में कहकर अपनी मनोकामना पूर्ण होने की अरदास लगाते हैं। इस कार्यक्रम के अंत में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत चैयरमेन डाक्टर प्रदीप दीक्षित व गौशाला सेवा समिति ने वृक्षारोपण किया गया।
![]()
