खुर्जा। ।भारत पुष्प। अंतराष्ट्रीय वैश्य महिला महासम्मेलन की महिलाओं ने पौधारोपण और वृक्षारोपण का महत्व बताते हुए औषधीय और पूजा के काम आने वाले पौधों का रोपण पीली कोठी स्थित मंदिर में किया। सभी बहनों ने अपनी तरफ से काफी अच्छे प्रयास कर पीपल, बड़,  बेल पत्थर, तुलसी, सदाबहार, एलोवेरा, पत्थरचट्टा आदि जैसे पौधों का रोपण किया। संस्था की अध्यक्ष रीतु गुप्ता का कहना है कि ऐसे छोटे-छोटे सामाजिक कार्यक्रम करने से समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और आने वाली पीढ़ी को विरासत में हरियाली देने के लिए संकल्प मिलता है। कार्यक्रम का दायित्व पूनम सिंघल, श्वेता सिंघल, मीनू गुप्ता, प्रियंका बंसल, प्रीति गुप्ता अलका जैन आदि ने संभाला।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *