बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। मंगलवार को नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में करणी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत और राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में सुबह प्रेसवार्ता होनी थी परंतु एक दिन पहले से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। बताया गया कि जैसे रात्रि में काले आम के निकट रेस्टोरेंट में पहुंचे राज शेखावत और महिला मोर्चा करणी सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता सिंह को पुलिस ने उठाकर जिले से बाहर छोड़ दिया था। जिसमें कुछ समय बाद दूसरे रास्ते से करणी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थाना पहासू के गांव बनेल पहुंच गए और वहां धरने पर बैठ गए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात हो गया।

वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय कार्यालय पर 11:00 बजे प्रेस वार्ता कर कहा सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है हर व्यक्ति को अपनी बात रखने और कहने का अधिकार है पुलिस और हमको सरकार भिड़ाने का काम ना करें जब तक यूजीसी काला कानून वापस एससी एसटी एक्ट व आरक्षण आर्थिक आधार पर हर वर्ग के समाज को मिलना चाहिए जब तक सरकार इन मांगों को पूरा नहीं करेगी लड़ाई जारी रहेगी और सभी समाज के लोगों से अनुरोध है आप जागरूक हो जाएं और हमारा साथ दें।
![]()
