बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जिला बुलंदशहर के न्यायालय में जीजा द्वारा साले पर जानलेवा हमला बोल कर लहुलुहान करने का वायरल वीडीयो सामने आया है। पीडी़त अमन गोयल ने अपने जीजा पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया की जब पीड़ीत अपनी बहन के साथ बुलंदशहर न्यायालय में तारीख़ करने गया तो वहां पर मौजूद अमन गोयल की बहन के पति हिमांशु व देवर शिवम् सहित ससुराल वाले मौजूद थे और पेशगार से लंबी तारीख़ लगवाने को लेकर बहस कर रहे थे और वकीलों की आपस में जिरह कराने को तैयार नहीं हुए और कोर्ट परिसर से बाहर निकलते ही मंयक के जीजा व उसके भाई ने पीड़ीत अमन गोयल व मेरी बहन से गाली गलौज करने लगे और जानलेवा हमला बोल दिया जिससे कोर्ट परिसर में चीख पुकार मच गयी। मारपीट की चीख पुकार सुनकर कोर्ट में मौजूद महिला कांस्टेबल भी घटना स्थल पर पहुंच गयी और बीच-बचाव करने में जुट गयी।

चश्मदीद के बताये अनुसार महिला कांस्टेबल के साथ भी धक्का मुक्की की गयी इस मारपीट का वीडीयो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। बीच-बचाव के बाद पीड़ीत अमन गोयल कोतवाली नगर पहुंच कर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया की उसकी बहन की शादी गुलावठी के नथथुपुरा निवासी हिंमाशु पुत्र किरनपाल गुप्ता निवासी चौधरी सिनेमा गुलावठी के साथ 22 अप्रैल 2024 को हुई थी। जब शादी हुई उसके कुछ माह बाद से उसके ससुराल वाले विभिन्न प्रकार से यातनाएं देने लगे और विभिन्न प्रकार की मांग करने लगे और काफी परेशान रखते थे और उसके साथ आये दिन मारपीट करते रहते थे और विवाहिता के पति का भी आचरण सही नहीं था इसलिए वह कोर्ट में खर्चे का वाद दायर किया था और उसकी तारीख़ पर आये थे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *