–इस बार की भव्य होगी रामलीला
* भक्ति, हास्य और संस्कृति का सजेगा महामंच; खुशी नागर, हेमंत ब्रजवासी और दिग्गज कवियों से गूंजेगा खुर्जा
* 19 व 23 अक्टूबर को दो भव्य भजन संध्याएं: खुशी नागर और हेमंत ब्रजवासी करेंगे प्रभु महिमा का गुणगान
* 15 अक्टूबर को हास्य धमाका: यूट्यूबर अमन भाटी लाएंगे हंसी की फुहार
* 24 अक्टूबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन: डॉ. सरिता शर्मा, अरुण जैमिनी और शंभू शिखर जमाएंगे रंग
* 25 अक्टूबर को ऐतिहासिक दंगल व भव्य आतिशबाजी
खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री रामलीला कमेटी (रजि.) द्वारा आगामी श्री रामलीला महोत्सव-2026 को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनाने की तैयारियां पूरी गति से शुरू हो गई हैं। सोमवार को सिटी स्टेशन रोड स्थित प्रेम वाटिका में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में महोत्सव की विस्तृत एवं भव्य रूपरेखा पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के प्रधान आशीष गोविल ने की। मंच पर जनरल मैनेजर दीपक गर्ग, महामंत्री पुनीत साहनी, मंत्री सचित गोविल एवं कोषाध्यक्ष सचिन बंसल की उपस्थिति रही। बताया गया कि इस बार के महोत्सव के मुख्य आकर्षणों में सुरमयी भजन संध्याएं: 19 अक्टूबर को लिटिल चैंप रनर-अप खुशी नागर और 23 अक्टूबर को इंडियन आइडल फेम हेमंत ब्रजवासी अपने भक्तिमय भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे। हास्य रस की फुहार: 15 अक्टूबर को प्रसिद्ध हास्य कलाकार व यूट्यूबर अमन भाटी अपनी अनूठी प्रस्तुति से नगरवासियों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन: 24 अक्टूबर को काव्य रस की धारा बहेगी, जिसमें सुविख्यात कवयित्री डॉ. सरिता शर्मा, अरुण जैमिनी, शंभू शिखर, पदम अलबेला और राधेश्याम भारती मंच संभालेंगे। परंपरागत दंगल व आतिशबाजी: 25 अक्टूबर को पहलवानों के दमखम से भरा लावड़ी दंगल आकर्षण का केंद्र रहेगा, जिसके बाद मनमोहक भव्य आतिशबाजी का प्रदर्शन होगा। बैठक में मुख्य रूप से राजीव बंसल, उमाशंकर अग्रवाल, नवीन कुमार, शशिकांत आर्य, महेश पोद्दार, राजीव वर्मा, रवि शंकर अग्रवाल, विशाल बाधवा, भगवत पोद्दार, शिव कंसल, अरुण कुमार गर्ग, राम दिवाकर, सुनील सोलंकी, राजीव वार्ष्णेय, विनीत आर्य, कुलदीप शर्मा (केडी), विनोद पहलवान, महेश चौधरी, डी.सी. अग्रवाल, रोहित जैन आदि सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
![]()
