–बेटियों के लिए छात्रावास निर्माण की घोषणा

शिकारपुर l ।भारत पुष्प। रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर खडवाया शिकारपुर बुलंदशहर में मातृशक्ति चिंतन बैठक का आयोजन किया गया l बैठक में भाजपा नेत्री एडवोकेट रंजना सिंह ने सहभागिता की l कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बेवी रानी मौर्य रही l जबकि मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय सेवा भारती की अखिल भारतीय महामंत्री रेनू पाठक ने संबोधित किया l बैठक में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही l इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बालिकाओं के लिए छात्रावास निर्माण की घोषणा की गई l जिसे बेटियों की शिक्षा एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया l वक्ताओं ने कहा कि यह पहल क्षेत्र की बालिकाओं के लिए शिक्षा के नए अवसर के द्वार खोलेगी l कार्यक्रम के अंत में मातृशक्ति राष्ट्र शक्ति, और बेटी पढ़े और आगे बढ़े, के संकल्प को दोहराया गया l

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *