बुलंदशहर l ।भारत पुष्प। पत्नी से मारपीट के आरोप में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के खिलाफ नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है l पुलिस ने उनकी पत्नी अर्चना पंडा की तहरीर पर मारपीट और गाली गलौज की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है l दरअसल पूर्व विधायक गुड्डू पंडित और उनकी पत्नी अर्चना पांडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था l वीडियो में दोनों के बीच विवाद और मारपीट होती दिखाई दे रही है l इसमें गुड्डू पंडित पत्नी के बाल पड़कर मारपीट करते नजर आ रहे हैं जबकि उनकी पत्नी अर्चना पांडा भी झाड़ू से मारपीट करती नजर आ रही है l वीडियो वायरल होने पर और अर्चना पंडा की तहरीर पर पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है l इस संबंध में सीओ सिटी प्रखर पांडे ने बताया कि पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है l मामले में आगे जांच कर कार्यवाही की जाएगी l
![]()
