बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। खेल विभाग की ओर से स्पोर्टस स्टेडियम, टाण्डा में खिलाड़ियों की सुविधा हेतु बनवाये जा रहे सिन्थेटिक 400 मी0 रनिंग ट्रैक के निर्माण कार्य का आज जिलाधिकारी श्री कुमार हर्ष ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्य की प्रगति का जायजा लिया। कार्यदायी संस्था यू0पी0 स्टेट कांस्ट्रक्शन एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेन्ट कारपोरेशन लि0 (यू0पी0 सिडको) के द्वारा कराया जा रहा है। ट्रैक के निर्माण के लिए मिट्टी भराई का कार्य गठित कमेटी की निगरानी में कराया जा रहा है। जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य को तेजी से कराते हुए खिलाड़ियों के दौड़ने के लिए ट्रैक को तैयार कराया जाये। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। स्टेडियम की चारो ओर की बाउण्ड्री वॉल के कार्य को भी तेजी से पूरा करायें।  टाण्डा स्टेडियम परिसर में ही मल्टीपरपस हॉल का निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण करते हुए कार्य की प्रगति का जायजा लिया। मौके पर कार्य नहीं होता मिलने तथा समयावधि के उपरान्त भी भौतिक प्रगति काफी कम होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था एवं ठेकेदार को चेतावनी देते हुए कहा कि एक माह में निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति लाया जाना सुनिश्चित करें। ऐसा नहीं होने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही हेतु शासन को पत्र प्रेषित किया जायेगा। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जायें। जिला क्रीडा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि समय-समय पर निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए भौतिक प्रगति से अवगत करायें। निर्माण कार्य में प्रयोग की जा रही ईंट की लैब से गुणवत्ता जांच के लिए लो0नि0वि0 को निर्देश दिये।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *