खुर्जा। ।भारत पुष्प। एकेपी डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एनएसएस स्थापना दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम स्वयं सेविकाओं ने एनएसएस लक्ष्यगीत का गायन किया । कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनु आर्या ने बताया कि 24 सितंबर 1969 को राष्ट्रीय सेवा योजना का शुभारंभ हुआ था इसका उद्देश्य युवाओं को समाज सेवा से जोड़ना है। महाविद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका नीलू सिंह ने स्वयं सेविकाओं को  एनएसएस के उद्देश्यों, समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक किया। आपने कहा कि स्वयं सेविकाओं को निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहना चाहिए। प्रो बिना माथुर ने कहा कि एनएसएस  का सिद्धांत स्वयं से पहले आप है। आपने कहा कि स्वयं सेविकाओं को सकारात्मक ऊर्जा से युक्त रहना चाहिए तथा राष्ट्र  में व्याप्त समस्याओं के उन्मूलन में अपना योगदान देना चाहिए। तदनंतर सेवा के रंग राष्ट्र के संग विषय को ध्यान में रखते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं विकसित भारत थीम पर बृहद रंगोली का निर्माण किया गया। सेवा संकल्प व नशा मुक्ति अभियान के तहत महाविद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका नीलू सिंह ने सभी स्वयंसेविकाओं को नशा मुक्त रहने का संकल्प दिलाया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *