बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। अटल आवासीय विद्यालय कौन्दू, बुलन्दशहर के 120 छात्र-छात्राओं ने यूपी इन्टरनेशनल ट्रेड शो, ग्रेटर नोएडा (गौतमबुद्धनगर) का शैक्षणिक अनुभवात्मक अध्ययन भ्रमण किया। यह भ्रमण मुख्य विकास अधिकारी, बुलन्दशहर के मार्गदर्शन में कराया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने देश-विदेश के विभिन्न उत्पादों, नई तकनीकी, उद्यमिता, विपणन और स्वरोजगार से सम्बन्धित जुडी गतिविधियों को करीब से देखने का अवसर मिला। इस ट्रेड शो में उ०प्र० के एम०एस०एम०ई०, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों एवं विभिन्न जनपदों के पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी को विशेष तौर पर विद्यार्थियों ने सराहा। छात्र/छात्राओं में अत्यंत उत्साह एवं प्रसन्नता का माहौल रहा। उन्होने भ्रमण का भरपूर आनंद लिया तथा विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए हर्ष एवं उल्लास के साथ समय व्यतीत किया। अपर श्रमायुक्त, नोएडा, उप श्रमायुक्त, गाजियाबाद क्षेत्र, सहायक श्रमायुक्त, बुलन्दशहर, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, खुर्जा/सिकन्द्राबाद, पुलिस सुरक्षाकर्मी, प्रशासनिक अधिकारी एवं मार्गरक्षी शिक्षक, अटल आवासीय विद्यालय, बुलन्दशहर के सघन अनुरक्षण में भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर डॉ० एम० के० शन्मुगा सुंदरम, प्रमुख सचिव, कृषि विभाग, उ०प्र० (पूर्व प्रमुख सचिव, श्रम एवं रोजगार विभाग, उ०प्र०) द्वारा अटल आवासीय विद्यालय कौन्दू, बुलन्दशहर के छात्र-छात्राओं से बात-चीत की गई।
![]()
