बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता में जिला प्रदर्शनी समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत हुई। बैठक में जिला प्रदर्शनी 2027 के आयोजन की तिथियों के संबंध में समिति सदस्यों द्वारा चर्चा की गई। आगामी विधान सभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए निर्णय लिया गया कि निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात जनपद में प्रदर्शनी का आयोजन किया जायें। बैठक में प्रमुख मंत्री/नगर मजिस्ट्रेट द्वारा प्रदर्शनी के वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय- व्यय का विस्तार से ब्यौरा समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बैठक में आगामी प्रदर्शनी की तैयारियों के लिए कराये जाने वाले कार्यो की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित किया कि प्रदर्शनी स्थल पर कराये जाने वाले आवश्यक कार्यो के लिए भ्रमण करते हुए कार्ययोजना बनाई जायें। मरम्मत, विद्युत, रंगाई, पुताई, सड़क मरम्मत आदि सहित अन्य आवश्यक कार्यो को कराया जायें। प्रदर्शनी के कार्यक्रमों के निर्धारण के लिए जो भी समितियांे का गठन किया जाना है उन्हें समय से कर लिया जायें। ठेका व टेंडर प्रक्रिया को भी शीघ्र पूर्ण कराया जाये। जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी भव्यता से आयोजित कराने के लिए तैयारियों को समय से पूर्ण कर लिया जाए। प्रदर्शनी में होने वाले कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जायें जिससे आमजन की अधिक से अधिक प्रतिभागिता हो सके। प्रदर्शनी में लगने वाली अस्थायी दुकानों के किराया वृद्धि के संबंध में समिति सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से 01 हजार रूपये की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया। समिति सदस्यों के द्वारा जिला प्रदर्शनी की दुकानों का आवंटन होने के उपरान्त संबंधित व्यक्ति द्वारा किसी अन्य को दुकान संचालन हेतु देने के संबंध में जानकारी दिये जाने पर प्रमुख मंत्री को निर्देशित किया गया कि दुकानों का सत्यापन कराया जायें कि जिन्हें आवंटन हैं उनके द्वारा ही दुकान का संचालन किया जा रहा है या नहीं। यदि संबंधित के द्वारा दुकान का संचालन नहीं करते हुए किसी अन्य को दुकान दी गई हैं तो उसके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करें। प्रदर्शनी में साफ-सफाई की व्यवस्था के लिए नगर पालिका परिषद बुलन्दशहर को ठेका दिया जाता है। प्रदर्शनी को सकुशल सम्पन्न कराने एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग द्वारा पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाती है।  बैठक में सीडीओ निशा ग्रेवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व अभिषेक सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नीतीश कुमार सिंह, एसपी अपराध, नगर मजिस्ट्रेट जेपी पाण्डेय, तहसीलदार अखिल गोयल, सहित समिति के सदस्य ठाकुर सुनील सिंह, मुकुल शर्मा, चन्द्र भूषण मित्तल, छवि गर्ग, दीपू गर्ग, डॉ. हितेश कौशिक मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *