बुलन्दशहर। ।भारत पुष्प। उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के दिशा-निर्देशानुसार दिनांक 28 नवम्बर, 2026 (चतुर्थ शनिवार) को जनपद बुलन्दशहर में एमवी एक्ट, से संबंधित मोटर व्हीकल के चालानों के त्वरित निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। विशेष लोक अदालत का उद्देश्य मोटर वाहनों के चालानों का ऑनलाईन पेमेंट सेतु एप्प के माध्यम से अधिकाधिक संख्या में निस्तारण सुनिश्चित करना तथा आमजन को सुलभ एवं शीघ्र न्याय उपलब्ध कराना है।

इस संबंध में जनपद के समस्त वाहन स्वामियों से अपील की गयी कि वे अपने एमवी एक्ट से संबंधित लंबित चालानों को उक्त विशेष लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित कराने हेतु पहल करें तथा अपने चालानों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण कराये।
![]()
