खुर्जा। ।भारत पुष्प। उच्च ताप विद्युत परियोजना के सीएसआर विभाग एवं मंजरी लेडीज क्लब के संयुक्त तत्वाधान में सतनामी कन्या विद्यापीठ, रुकनपुर में छात्राओं व महिलाओं को सैनिटरी पैड का वितरण किया गया। इस दौरान बताया गया कि इसका उद्देश्य ग्रामीण इलाकों की महिलाओं में माहवारी के दौरान सैनिटरी पैड के प्रयोग को बढ़ावा देना है। पैड का प्रयोग उन्हें ख़तरनाक बीमारियों से बचाने में कारगर है। कार्यक्रम टीएचडीसी के द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजन किया गया। इस दौरान 204 छात्राओं/महिलाओं के बीच सैनिटरी पैड का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंजरी लेडीज़ क्लब की बिनिता शरद, एकता त्यागी, प्रीति गुप्ता, ममता बिष्ट एवं सीएसआर विभाग के ओमबीर सिंह (सहायक प्रबंधक), केपी थपलियाल (सहायक प्रबंधक) सहित काफी गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन  विद्यापीठ अध्यक्ष सतगुरु बाबा रोहित कुंवर, सचिव देवेश कुमार और निदेशक प्रोफेसर केडी शर्मा और विद्यापीठ प्राचार्य डॉ आरएसपी चौधरी के विशेष सहयोग द्वारा हुआ।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *