अनूपशहर। ।भारत पुष्प। नगर के डीपीबीएस कॉलेज में महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जीके सिंह के निर्देशन में शासन द्वारा निर्देशित सेमीकॉन इंडिया 2024 विषय पर ई-कांफ्रेंस का आयोजन वाणिज्य, बीसीए विभाग एवं रोवर रेंजर द्वारा कराया गया। कार्यक्रम का आरंभ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए जा रहे उद्बोधन को इंटरएक्टिव पैनल पर दिखा कर विद्यार्थियों का प्रतिभाग कराया। कॉन्फ्रेंस में प्रो. पीके त्यागी ने अपने विचार रखते हुए बताया गया कि भारत वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग में एक उभरता हुआ देश है। रोवर रेंजर अधिकारी एवं कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं। डॉ तरुण श्रीवास्तव ने बताया कि भारत में सेमीकंडक्टर उद्योग की वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए स्मार्टफोन, ऑटोमोटिव और डेटा स्टोरेज इनोवेशन की मांग में भारी वृद्धि हो रही है। निरंतर प्रौद्योगिकी प्रगति को बढ़ावा देने और घरेलू मांग को पूरा करने में मदद करने के लिए, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की एक पहल है। बीसीए विभाग से विभागाध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ाने में मदद करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, SEMI और मेस्से मुंचेन इंडिया, इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया-ELCINA के साथ साझेदारी कर रहे हैं। वाणिज्य विभाग से डॉ भुवनेश कुमार ने बताया कि यह भारत सरकार का तीन दिवसीय कार्यक्रम है। इस आयोजन में 17 देशों के 255 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इसमें भारत समेत अमेरिका, जापान व साउथ कोरिया जैसे देश शामिल हैं। कार्यक्रम में प्रो आरके अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, डॉ राजीव गोयल, सत्य प्रकाश गौतम, डॉ विशाल शर्मा, हिमांशु व अन्य शिक्षकों के साथ-साथ महाविद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
![]()
