खुर्जा। ।भारत पुष्प। राधा अष्टमी के उपलक्ष में अखंड भारत अखाड़ा परिषद के महामंडलेश्वर श्री ब्रह्मानंद जी महाराज वृंदावन मथुरा से होते हुए खुर्जा नगर में पधारे जहां पुराने जीटी रोड स्थित श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर महाराज जी का पुष्प वर्षा कर एवं फूलमाला पहनकर भव्य स्वागत किया गया। जिसे देख महाराज भी गदगद हो गए। स्वागत करने वालों में सोहन पाल सिंह चौहान, राजकुमार गुप्ता, जितेंद्र गोस्वामी, दिनेश ठाकुर, लक्ष्मी, मोहित भारद्वाज, अनुपम माथुर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
![]()
