–मुख्यमंत्री से भेंट कर प्रसन्नमुद्रा में नजर आए खिलाडी

सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। सिकन्दराबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने नगर का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कराते हुए स्टेडियम की मांग की। विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने बताया की नगर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी पार्शवी चोपड़ा, कनक व आदेश ने खेल के क्षेत्र में नगर का नहीं बल्कि जनपद बुलन्दशहर का नाम भी रोशन किया है इसलिए इन सभी खिलाड़ीओं को उनके परिजनों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मुलाकात कराई गई तथा इस दौरान क्षेत्र के विकास के मुद्दे पर भी चर्चा की। खिलाड़ियों ने विधायक लक्ष्मीराज सिंह के साथ मिलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से नगर में एक स्टेडियम बनाने की मांग की जिस पर मुख्यमंत्री ने जल्द ही उनकी मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया। पार्शवी चोपड़ा महिला क्रिकेटर है जो अंडर-19 में वर्ल्ड कप खेल चुकी है जबकि आदेश सैनी क्रास मेंटेन और कनक सैनी 10 मी शूटिंग की खिलाड़ी है। प्रतिभाशाली खिलाड़ी और उनके परिवार मुख्यमंत्री से मिलकर गर्व महसूस कर रहा है तथा वह काफी प्रसन्न नजर आए।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *