सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। कहा जाता है कि सनातन धर्म के अनुसार जनमानस के मोक्ष हेतु शास्त्रों का ज्ञान होना बहुत जरुरी है अगर जनमानस शास्त्रों का अध्ययन अपने जीवन काल में समय-समय पर करता रहे तो उसका मन विचलित नहीं होगा और अंत समय में मन सांसारिक मोह में इधर-उधर भटकता नहीं है। सूत्रों व संत महात्माओं द्वारा बताया गया है की इस कलयुग में जनमानस के कल्याण हेतु सबसे उत्तम श्रीमद् भागवत कथा का रसास्वादन करना चाहिए इसी श्रीमद् भागवत कथा के सार को सुनकर राजा परीक्षत को मोक्ष प्राप्त हो गया था कयोंकि राजा परीक्षत को भी इस संसार में सांसारिक मोह में गया था। इसीलिए जगह-जगह श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होता रहता है। उसी क्रम में कस्बा के मुहल्ला कायस्थबाडा़ में आमने सामने मंदिर श्री शिवालय हरदयाल पर आने वाली 23 सितम्बर 2024 से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है इस भागवत कथा का रसास्वादन कराने वाले सरस कथा वाचक ब्रजमोहन शास्त्री वलीपुर फिरोजाबाद द्वारा करायी जा रही है। आयोजकों द्वारा सभी से श्रीमद भागवत कथा में पहुंचने का आग्रह किया गया है।
![]()
