सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर के जैन इंटर कोलिज में भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती व विवेकानंद जी की प्रतिमा के मुख्य अतिथि ने सम्मुख दीप प्रज्जुलित कर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के उपरांत सभी स्कूल कोलिजों की छात्राओं ने हिंदी व संस्कृत भाषा में समूह गान अपने-अपने अंदाज में प्रस्तुत किये जिसे सुनकर मौजूदा जनों का मन गद्गद हो उठा। समूह गान प्रतियोगिता में जैन इंटर कोलिज, डीडी कबाड़ी बालिका इंटर कोलिज, एलएम कोलिज ककोड़, स्वामी दयाल बालिका इंटर कोलिज, प्रेमवती कुँजीमल विद्या मंदिर विलासपुर, केंब्रिज पब्लिक स्कूल हीरा कोलोनी ने भाग लिया। कार्यक्रम का मंच संचालक अंजु भटनागर विभोर गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मंच पर मुख्य अतिथि डा0 सुधीर सोंलकी जैन कोलिज सिकन्दराबाद, निती भटनागर जेएस पीजी कोलिज सिकन्दराबाद, दिव्यहंस दीपक बेसिक स्कूल मौजूद रहे। प्रतियोगिता के कार्यक्रम के निर्णायक निती भटनागर व दिव्य हंस दीपक अध्यापक रहे। इस समूह गान प्रतियोगिता में जैन इंटर कोलिज की छात्राएं प्रथम स्थान पर रही ओर द्वितीय स्थान पर केंब्रिज पब्लिक स्कूल ओर तृतीय स्थान पर एल0एम पब्लिक स्कूल ककोड़ की छात्राएं रही। प्रथम व द्वितीय ,तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं को संस्कार शाखा की तरफ से ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र एंव पैन देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सभी छात्राओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद संस्कार शाखा के पदाअधिकारी डा0 आरके गुप्ता, जुगल किशोर बंसल, वेदप्रकाश गुप्ता, राकेश तितोरिया, विभोर गुप्ता, शिवप्रकाश काका, रेखा बसंल, अनिल गौगा, कविता गोयल के अलावा सभी स्कूल के शिक्षकों के साथ छात्राएं मौजूद रहे।
![]()
