सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। तहसील सिकन्दराबाद देहात के गाँव शेखपुर सुखलालपुर में संचालित महर्षि दयानंद हाई स्कूल में क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने अपनी निधी से इस स्कूल में एक कमरे/ कक्ष का निर्माण कराया था। उसी कमरे-कक्ष का विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने शिलापट का पर्दा उठाकर उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने बताया की 13 सितम्बर 24 को गाँव शेखपुर सुखलालपुर में महर्षि दयानंद हाई स्कूल के संरक्षक स्वतंत्रता सेनानी स्वामी हरानंद की 21 वीं पुण्यतिथि के अवसर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की बेटीयों को शिक्षा जरुर दिलाये महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ-चढ़ भाग ले रही है। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक वेदपाल सिंह व अध्यक्ष वीरसेन शास्त्री के अलावा ग्राम प्रधान योगेन्द्र सिंह, कुंवरपाल सिंह, संघ प्रभारी विकास चौधरी, सुधीर चौधरी, मनीष चौधरी, शिल्पी पालीवाल, सुनीता रानी के अलावा काफी ग्रामवासी मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *