खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में व्यापारी सुरक्षा फोरम की विस्तार श्रृंखला में सर्राफा बाजार से सोनू बंसल अध्यक्ष हैप्पी वर्मा महामंत्री मनोज बंसल कोषाध्यक्ष के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष लोकेश जिंदल उपाध्यक्ष उत्कर्ष बंसल सह मंत्री शिवम अग्रवाल को जोडकर कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें सभी सदस्यों को मनोनयम पत्र देकर उनको व्यापारी सुरक्षा फोरम समिति से जोड़ा गया। संरक्षक मंडल में कांची लाल वर्मा महेश चंद्र बंसल अजय शर्मा रहे। अन्य कार्यकारिणी सदस्यों में रोहित बंसल अमित बंसल हरीश वर्मा प्रदीप वर्मा प्रदीप बंसल तरुण बंसल अर्पित अग्रवाल विवेक अग्रवाल अमित मराठा सिंटू गुप्ता सुदेश वर्मा विकिल बंसल शेखर वर्मा शैलेंद्र वर्मा जीतू वर्मा रहे।  मीटिंग में मुख्य रूप से एसडीओ बिजली विभाग अविनाश व JE शैलेंद्र सिंह को शहर की बिजली समस्याओं से अवगत कराया गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी बिजली की समस्याएं चल रही हैं उन्हें जल्द ही पूर्ण रूप से समाप्त कर दिया जाएगा। सभा में व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष विनोद पहलवान जिला महामंत्री अविनाश तायल नगर अध्यक्ष नवीन गर्ग बिंदा वाले व सर्राफा बाजार से अनेक व्यापारी मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *