अनूपशहर। ।भारत पुष्प। डीपीबीएस कालेज में इतिहास विभाग द्वारा हैदराबाद मुक्ति दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर कालेज के प्राचार्य प्रो० जीके सिंह ने कहा कि हैदराबाद का भारत में विलय भारत के एकीकरण में सरदार पटेल के योगदान पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि हर भारतवासी को सरदार पटेल से देश प्रेम की प्ररेणा से संकल्प लेते हुए राष्ट्र कार्य में संलग्न रहना चाहिए। इस अवसर डॉ० तरूण श्रीवास्तव ने कहा कि पटेल एक दूरदर्शी सोच के महान नेतृत्वकर्ता थे। इतिहास विभाग के डॉ० नरेशचन्द्र शर्मा कहा कि सरदार पटेल के नेतृत्व में भारतीय सैन्य कार्यवाही से हैदराबाद रियासत को भारत में विलय कराकर हैदराबाद के निजाम का अलग राष्ट्र बनाने का सपना चकानचूर कर दिया । हैदराबाद का निजाम से मुक्ति दिलाने के लिये सदैव पटेल का स्मरण होता रहेगा। इस अवसर पर डॉ० मोहिनी गुप्ता, डॉ० जागृत्ति सिंह, निमेश कुमार, नितिन शर्मा, नितिन कुमार, सृष्टि शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर नैना, सुरभि कुमारी, सुन्दर, नितिन, अवधेश गिरि छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
![]()
