खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री रामलीला महोत्सव खुर्जा की एक आवश्यक कार्यकारणी सभा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियो के साथ संपन्न हुई । इस सभा मे खुर्जा उपजिलाधिकारी दुर्गेश सिंह, अधिशासी अभियंता श्री सुनील कुमार, इंस्पेक्टर पुलिस क्राइम, अग्नि शमन अधिकारी अवधेश सिंह, लोकनिर्माण विभाग के जेई विजेंद्र सिंह, विधुत विभाग से उपखण्ड अधिकारी अविनाश चौधरी, जेई श्री,कुलदीप कुमार, चेयरपर्सन पति भगवान दास सिंघल उपस्थित रहे। रामलीला महोत्सव को भव्य बनाने एवं आने वाली समस्याओं के सन्दर्भ मे विशाल वाधवा ने रामबारात की रूपरेखा रखते हुए रामबरात के रात मे वापसी पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल की मांग की । मीडिया प्रभारी चंद्र प्रकाश तायल ने नगर मे बारिश के कारण जगह जगह गढ़ड़े, भरवाने,यात्रा रूटो पर स्पीड ब्रेकर हटवाने,रात छह बजे से मेले के दौरान देर रात तक निर्बाध विद्युत् आपूर्ति जारी रखने, मा काली एवं दशहरे के दौरान बड़े वाहन का रूट निर्धारित कर ने की मॉग की । जनरल मैनेजर दीपक गर्ग ने सफाई व्यवस्था, गांव से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बिजली आपूर्ति निर्विघ्न जारी रहने चारो राम बारात वनगमन, मा काली शोभा यात्रा,भरत मिलाप पर पर्याप्त सुरक्षा की मांग रखी। इसके अतिरिक्त भारत शर्मा, विनीत आर्य ने बताया की सोशल मीडिया पर गत वर्ष 6 देशों में लाखो लोगो ने खुर्जा की रामलीला का आनंद लिया इस वर्ष भी ऐसा ही प्रयास है। सरदार हरजीत सिंह टीटू ने विद्युत् खम्बों पर पिन्नी से कवर करने की मॉग रखी। नवीन कुमार ने कहा प्रभु राम का काम है। सभी को एक जुटता के साथ मेले को सफल बनाना है। सचिव संचित ने विद्युत विभाग से जगह जगह लटकते तारो को अतिशीघ् दुरुस्त करने की मांग रखी। इस पर अधिसासी अधिकारी विधुत विभाग ने आश्वासन् दिया की मेले मे मेरी पुरी टीम हर मुद्दे पर बेहतर सुविधा प्रदान करेगी । प्रेम प्रकाश अरोरा ने भी मेले को सफल बनाने के लिए विद्युत विभाग को सुझाव रखे । चेयरपर्सन पति भगवानदास सिंघल ने नगर पालिका के पूरे सहयोग का आश्वासन दिया । उपजिलाधिकारी दुर्गेश सिंह कहा की में सभी विभागों के साथ मीटिंग कर मेले को निर्विघ्न संपन्न कराऊंगा। सभा का संचालन सचिव संचित गोविल ने किया । इस सभा मे पुनीत साहनी प्रधान ,दीपक गर्ग जनरल मैनेजर, संचित गोविल सचिव, सचिन बंसल कोषाध्यक्ष, अशोक टिम्मी, देवेंदर आर्य रवि अग्रवाल, राजेश शर्मा, भगवत पोद्दार, उमाशंकर अग्रवाल, अनमोल राजपाल, विनीत आर्य, महेश भार्गव, पवन गुप्ता, महेश चौधरी, ललित गुप्ता, गोपाल कृष्ण, कपिल मित्तल, अरुण गोविल, सतीश शर्मा, योगेश मित्तल, ब्रजेस प्रजापति, सहित सभी कार्यकारणी सदस्य उपस्थित थे।
![]()
