सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस संपूर्ण समाधान में एसडीएम रेनू सिंह, तहसीलदार धर्मवीर भारती, बीडीओ निशांत पांडे, नायब तहसीलदार सुलभ गुप्ता, अंकित सिंह, पशु चिकित्सा अधीक्षक तृषटी गुप्ता ने फरियादीयों की फरियादी सुनी।
तहसीलदार धर्मवीर भारती ने बताया की कुल 13 शिकायतें आयी जिसमें से 03 का मौके पर निस्तारण हो सका। शेष शिकायतें संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए भेजी गयी हैं। इस मौके पर एसडीएम रेनू सिंह ने कहा की सभी संबंधित अधिकारी अपनी समस्याओं का जल्द समाधान कराये।
![]()
