बुलंदशहर : ।भारत पुष्प। शिकारपुर के अहमदगढ़ मंडल में जिला उपाध्यक्ष पंडित दीपक ऋषि के नेतृत्व में भाजपा का विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पंडित दीपक ऋषि ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें उत्साह वर्धन कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। मंडल के गांव जीराजपुर, अहमदगढ़, जयरामपुर सहित चौंढेरा में कार्यकर्ताओं ने युद्ध स्तर पर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। शनिवार की शाम गांव चौढेरा स्थित सप्ताहित सब्जी मंडी में पहुंचकर दर्जनों ग्रामीणों के साथ साथ दुकानदारों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। बुलंदशहर के अहमदगढ़ मंडल में शनिवार को विशेष भाजपा सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पंडित दीपक ऋषि ने मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन कर किया। आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर तीस कार्यकर्ताओं को गांव गांव भेजा गया। मंडल प्रवास के दौरान जिला उपाध्यक्ष पंडित दीपक ऋषि ने गांव-गांव पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। गांव अहमदबास, जीरजपुर, चौढेरा और जयरामपुर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष पंडित दीपक ऋषि ने लोगों को भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जहां अहमदगढ़ मंडल अध्यक्ष रवेंद्र मीणा के साथ क्षेत्र के करीब तीन दर्जन गांव के गांव में लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। कार्यक्रम के दौरान चौढेरा स्थित साप्ताहिक सब्जी मंडी बाजार में पहुंचे जिला उपाध्यक्ष पंडित दीपक ऋषि ने मौजूद लोगों के साथ साथ सब्जी विक्रेताओं को जागरूक कर भाजपा की सदस्यता दिलाई है। इस मौके पर सचिन पंडित, हैप्पी शर्मा, विचित्र कुमार, मुखवीर सिंह, कलुआ पंडा, जितेंद्र कुमार, राधेश्याम शर्मा, बिलशन कुमार, पुष्पेंद्र पंडा, रंजीत कुमार आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *