–पीडित ने थाना पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार
खुर्जा। ।भारत पुष्प। थाना अरनियां क्षेत्र के ग्राम नगलिया उदयभान निवासी सुमित्रा पत्नी कालू ने बताया कि उसके पास एक फाईनेन्स कंपनी का समूह लोन था। रिश्तेदारी में मौत हो जाने के कारण पीडिता एक किश्त समय पर जमा नहीं कर सकी। जिस पर कंपनी के लोन रिकवरी एजेंट महिला के पास पहुंचे तो उसने मजबूरी बताते हुए किश्त जमा करने की बात कही।
जिस पर दबंग एजेंट महिला को अपने साथ ले जाने लगे तथा उसे एक स्थान पर ले जाकर उसके साथ अभद्रता करने लगे तभी वहां उसके पति के पहुंचने पर एजेंटों ने महिला के पति के साथ मारपीट कर दी। राहगीरों ने किसी प्रकार महिला व उसके पति को एजेंटों के चंगुल से छुडया। पीडिता ने थाना अरनियां पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
![]()
