खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री रामलीला महोत्सव कमैटी द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान कमैटी के प्रधान पुनीत साहनी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जो आकर्षण का केंद्र रहेगी। श्री रामलीला महोत्सव में कुछ नया करने की कोशिश की गई है। वहीं जनरल मैनेजर दीपक गर्ग ने बताया कि खुर्जा नगर की रामलीला 108 वर्ष पुरानी है। जिसका अपना ही एक अलग इतिहास है। सोशल मीडिया प्रभारी विनीत आर्य ने बताया कि खुर्जा नगर में होने वाले श्री रामलीला महोत्सव को सोशल मीडिया के जरिए भारत के अलावा सात अन्य देशों में भी पहुंचाया जा रहा है। बैठक में प्रधान पुनीत साहनी सचिव सचित गोविल जनरल मैनेजर दीपक गर्ग व सोशल मीडिया प्रभारी विनीत आर्य मौजूद रहे।   

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *