सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। गुलावठी रोड़ पर स्थित दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कोलिज में भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने भारत को जानो प्रतियोगिता के शाखा स्तरीय प्रश्नमंच का आयोजन किया। शाखा के पदाअधिकारीयों ने बताया की प्रथम चरण के सिकन्द्राबाद नगर व ग्रामीण क्षेत्र की 19 विद्यालयों के 2451 विद्यार्थियों में से चयनित कनिष्ठ वर्ग व वरिष्ठ वर्ग के दो-दो विद्यार्थियों द्वारा आज द्वितीय चरण की प्रतियोगिता में भागीदारी की गई। इस प्रतियोगिता में लिखित परीक्षा व कंप्यूटर से बहुविकल्पीय, चित्र पहचानों, रैपिड फायर प्रश्नों के माध्यम से विजेता टीमों का चयन किया गया। कनिष्ठ वर्ग में फ़ादर्स एजुकेशनल स्कूल ने प्रथम व कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय ने द्वितीय स्थान एवं वरिष्ठ वर्ग में प्रेमवती कुंजीलाल जैन सरस्वती विद्या मंदिर ने प्रथम व श्री राम इण्टर कॉलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य  राजीव गुप्ता, श्री राम इण्टर कॉलेज के डायरेक्टर डॉ रामकुमार सिंह व प्रान्तीय चेयरमैन सतीश गर्ग ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। शाखा की ओर से अध्यक्ष आरके गुप्ता, सचिव विभोर गुप्ता, कोषाध्यक्ष माधुरी गर्ग, शिव काका, जुगल किशोर बंसल, आर पी अग्रवाल, हरसरण शर्मा, राकेश तितोरिया, एस एन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *