खुर्जा। ।भारत पुष्प। गुरूवार की सुबह एसडीएम दुर्गेश सिंह साफ़ सफ़ाई का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि एक व्यक्ति मोटर साईकिल पर अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री कर रहा है।
सूचना मिलते ही एसडीएम दुर्गेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से देशी शराब विक्रय कर रहे व्यक्ति को पकड लिया और उससे पूछताछ की गई। एसडीएम ने तत्काल अवैध शराब विक्रेता को सफ़ाख़ाना चौकी में उपस्थित पुलिस के सुपुर्द कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
![]()
