खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री रामलीला कमेटी (रजि.) की ओर से आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में गुरुवार को प्रातः आकाशवाणी के साथ श्रीराम जन्म की लीला का भावपूर्ण आयोजन श्री गंगा मन्दिर, छोटी होली पर किया गया। मंत्रोच्चारण के साथ आचार्य वेद प्रकाश शर्मा, पंडित प्रेम प्रकाश शर्मा एवं पंडित अनिल शर्मा के करकमलों से संपन्न हुआ। साथ ही आशीष यादव जी का भी विशेष सहयोग रहा। श्रीराम जी के साथ भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म होते ही पूरी अयोध्या में हर्ष छा गया। राम जन्म जय श्रीराम के नारे गूंज उठे। चारों ओर जय-जयकार होने लगती। हर कोई एक-दूसरे को बधाई देने लगा। भगवान राम की आरती के साथ ही श्री रामलीला का शुभारंभ हुआ। प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत-शत्रुघ्न के जन्म के साथ अयोध्या नगरी में खुशियां झूम उठीं। राजा दशरथ की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। प्रभु श्रीराम और उनके भाइयों के दर्शन को सभी लालायित हो उठे। साक्षात भगवान भोलेनाथ श्रीराम के दर्शन करने अयोध्यानगरी दौड़े चले आए। प्रभु के दर्शन को इतने लालायित थे कि उन्होंने मदारी का रूप बना लिया। उनके मन में भाव था कि किसी भी तरह से प्रभु के दर्शन करें। प्रभु के दर्शन कर भोलेनाथ आनंदित हो उठे। इस दौरान आचार्य वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि नौमी तिथि मधु मास पुनीता। सुकल पच्छ अभिजित हरिप्रीता॥ मध्यदिवस अति सीत न घामा। पावन काल लोक बिश्रामा॥ उन्होनें बताया कि श्री राम के जन्म के समय चैत्र का महीना था, तिथि नवमी थी शुक्ल पक्ष और भगवान का प्रिय अभिजीत मुहूर्त था। इस अवसर पर कमेटी के प्रधान पुनीत साहनी (विक्की), महामंत्री सचित गोविल, कोषाध्यक्ष सचिन बंसल, जनरल मैनेजर दीपक गर्ग (पूर्व चेयरमैन), सोशल मीडिया प्रभारी विनीत आर्य के साथ राजीव वार्ष्णेय, रमाकांत शर्मा, अशोक पालीवाल, आशीष गोयल, अरुण गर्ग, अंकित गर्ग काशी धूप वाले, शुभम गुप्ता, उमाशंकर अग्रवाल बिंदा वाले, अशोक टिम्मी, वासुदेव शर्मा, एडवोकेट नवीन कुमार, राजीव वर्मा, राम दिवाकर, श्याम दिवाकर, देवेन्द्र आर्य, पवन गुप्ता, राजू रसिक, प्रेम प्रकाश अरोरा, ललित गुप्ता मोदी, योगेश मित्तल, गोलू माहौर, विकास वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *