खुर्जा। ।भारत पुष्प। शनिवार को सीएसआईआर केन्द्रीय कांच एवं सिरेमिक अनुसंधान संस्थान खुर्जा के 82 वॉ स्थापना दिवस के अवसर पर महाविद्यालय से लगभग पन्द्रह छात्राओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर संस्थान ने क्विज़ एवं निबंधन प्रतियोगिता का आयोजन किया था । जिसमें अंग्रेजी विभाग से डॉ स्वर्णाली दे के निर्देशन में मन्तशा बीए पंचम सेमेस्टर द्वितीय स्थान पर रहीं एवं नीशू चौहान बीए पंचम सेमेस्टर तृतीय स्थान आनें पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डॉ डिम्पल विज जी ने कहा कि आप ऐसे ही आगे बढ़ती रहें और महाविद्यालय का नाम रौशन करतीं रहें।
![]()
