खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री रामलीला महोत्सव के तत्वावधान में शुक्रवार को गंगा मन्दिर पर भगवान श्री रामचन्द्र जी के नामकरण की लीला का मंचन किया गया। पंडित प्रेम प्रकाश शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ राजा दशरथ जी के चारों पुत्रों के नामकरण की लीला संपन्न कराई। राजा दशरथ जी ने चारों पुत्रों के जन्म के पश्चात गुरु वशिष्ठ जी को नामकरण के लिए बुलाया। पंडित अनिल शर्मा ने गुरु वशिष्ठ जी के रूप में भगवान विष्णु जी के अवतार माता कौशल्या के पुत्र का नाम राम रखा। माता सुमित्रा के पुत्र शेषनाग के अवतार का नाम लक्ष्मण रखा। भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र के अवतार माता कैकयी के पुत्र का नाम भारत रखा। भगवान विष्णु के शंख के अवतार माता सुमित्रा के दूसरे पुत्र का नाम शत्रुघ्न रखा। नामकरण के पश्चात राजा दशरथ जी ने गुरु वशिष्ट जी को दक्षिणा देकर विदा किया। इस अवसर पर कमेटी के प्रधान पुनीत साहनी विक्की, महामंत्री सचित गोविल, मंदिर इंचार्ज अशोक पालीवाल, मंदिर सह इंचार्ज अरुण गर्ग बिन्दा वाले, सोशल मीडिया प्रभारी विनीत आर्य, अंकित गिरी, अंकित गर्ग, मीडिया प्रभारी चन्द्र प्रकाश तायल, लीला इंचार्ज अशोक टिम्मी, शुभम गुप्ता, राजीव वर्मा, डा.अनिल गुप्ता, धर्मेन्द्र गुप्ता कालू, प्रमोद वर्मा, पवन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *