सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। सनातन धर्म के अनुसार जब किसी का विवाह शादी होती है और वर-वधू का चयन हो जाता है तो उसके बाद लड़का पक्ष बारात लेकर लड़की पक्ष के घर पर बड़े धूमधाम से बारात लेकर जाते हैं। उसी परंपरा के अनुसार जब भगवान श्री राम ने गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर धनुष खंडन कर दिया ओर वरमाला डाल दी गयी तभी राजा जनक ने अयोध्या के राजा दशरथः को बारात लाने का निमंत्रण भेजा उस निमंत्रण को स्वीकार कर राजा दशरथः अपने चारों पत्रों भगवान श्री राम-लक्ष्मण, भरत-शत्रुघ्न की बारात लेकर जनकपुरी पहुँच गये ओर बड़े धूमधाम व गाजे बाजे के साथ बारात चढ़ाकर राजा जनक की ढ्योडी यानी दरवाजे पहुँच गये ओर राजा जनक ने स्वागत सत्कार व भोजन कराकर चारों की शादी धूमधाम से करा दी। रामलीला कमैटी ने बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ भगवान श्री राम की बारात निकाली गई। राम बारात का शुभारंभ नगर के दनकौर तिराहे से गणेश जी महाराज की आरती वंदन पूजा अर्चना क्षेत्रीय विधायक द्वारा किया गया। बारात नगर के अग्रसेन चौक यानी दनकौर तिराहे के सामने चैंबर की धर्मशाला से चलकर चौधरीबाडा़, वैद्यबाडा़, हनुमान चौक होते हुए कबाड़ी बाजार पर सकुशल संपन्न हुई।
इस राम बारात में लगभग 60 आईटम निकाले गये जिसमें विभिन्न प्रकार की झाँकीयाँ जैसे – काल, श्री गणेश, शंकर पार्वती, राधा कृष्ण, हनुमान जी, जगन्नाथ जी, सालासर महाराज बालाजी, लाल बाग जी, देवी महिषासुर, कैला देवी, राणी सती, राजा दशरथः, परी लाईट वाली, भगवान राम की सवारी के अलावा 3 अखाड़ा महाकाली ओर 3 प्रकार के ढोल नगाढे़ नासिक ओर अन्य, ओर हापुड़ महाराष्ट्र बेंड, श्री राम बेंड दिल्ली, सुधीर बैंड आगरा, अग्रवाल बैंड दिल्ली व बैनर, पुष्प वर्षा, मधुर संगीत, क्रेन पुष्प वर्षा, इत्र वर्षा, शहनाई मेंहदी हसन, शहनाई राया मथुरा, डी0जे आदि ने अपनी अपनी हाजिरी लगाकर मधुर-मधुर आवाजों का जादू ऐसा बिखेरा जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमने-नाचने लगे। राम बारात में रामलीला कमैटी के सभी पदाअधिकारी अपनी अपनी डयूटी पर मुस्तैद नजर आये। राम बारात को सफल बनाने में स्थानीय पुलिस का विशेष सहयोग रहा ओर नगर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात नजर आया।
![]()
