सिकंदराबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल वाहन चालक अपने वाहनों को इतनी तेज रफ्तार से दौड़ाते-भगाते से की उनको अपना बेकाबू हुआ वाहन ही उनको भारी पड़ जाता है और एक्सीडेंट कर बैठते हैं जिसमें किसी की भी जान चली जाती है और परिजन रोते बिलखते हुए हाथ मलते रह जाते हैं। ऐसा ही एक मामला उ0प्र के जिला बुलंदशहर के तहसील सिकंद्राबाद के सिरोंधन कट के पास का सामने आया है। हाई-वे पर सिरोंधन कट पर तेज रफ्तार से आ रही बेकाबू ई0को कार ने बाइक सवारों को रौंद डाला मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों बाईक सवारों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर कोतवाल शेलेद्र प्रताप व परिजनों ने बताया की नगर सिकंद्राबाद के रामबाड़ा में मंदिर श्री शिवालय के पुजारी राकेश 50 वर्षीय पौधे लेने के लिए अपने साथ एक 25 वर्षीय सचिन को ले गये थे तभी पीछे से तेज रफ्तार बेकाबू ई0को ने इनको रोंद डाला और बताया की इसके अलावा एक और युवक भी घायल हो गया था जिसको सी0एच0सी ले भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है। इस हादसे की सूचना से मृतकों के घर में चीख-पुकार मच गयी।
![]()
