सिकन्दराबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर में सिक्ख समाज द्वारा 8 दिनों से लगातार निकाली जा रही प्रभात फेरी में आज नवम दिवस में प्रभात फेरी निकाली। नगर के सिक्ख समाज द्वारा कार्तिक मास की पूर्णिमा को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इसी त्योहार से पूर्व सिक्ख समाज लगभग 10 दिन की प्रभात फेरी निकालता रहता है।

उसी क्रम में मुहल्ला कायस्थबाडा़ में संचालित गुरुद्वारा साहिब में बड़े धूमधाम से गुरुनानक जंयती बनाने की तैयारी शुरु हो गयी है इससे पूर्व नगर में प्रभात फेरी निकाली जा रही है। गुरूवार को नवम दिवस में भी सिक्ख समाज ने प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से चलकर नगर के मुहल्ला कायस्थबाडा आमने सामने मंदिर श्री शिवालय हरदयाल पर जैसे संगत पहुंची वैसे ही मंदिर सेवा समिति व मुहल्ला निवासीयों ने निशान साहिब का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत सत्कार किया ओर प्रसाद वितरण कराया। प्रभात फेरी वापस गुरुद्वारा साहिब पर पहुंची जहां भजन कीर्तन कर अरदास लगायी गयी ओर उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *